Danushka Gunathilaka Rape इस श्रीलंकाई क्रिकेटर पर लगा रेप का आरोप ऑस्ट्रेलिया में ही हुआ गिरफ्तार

Asia Cup 2022 विजेता टीम का एक प्रमुख खिलाड़ी Danushka Gunathilaka Rape के मामले में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर से गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल बात यह है कि श्रीलंका क्रिकेट टीम के साथ T20 World Cup 2022 के लिए आए दानुष्का गुनातिलका को यौन उत्पीड़न के आरोप में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में गिरफ्तार करके पुलिस थाने ले जाया गया है।

Virat Kohli 34 Birthday जानिए विराट के हजारों में से कुछ अनोखे रिकॉर्ड जिन्हे शायद ही कोई तोड़ पाए

Danushka Gunathilaka Rape आरोप :-

ऑस्ट्रेलिया में हो रहे T20 World Cup 2022 से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है आपको बता दें कि श्रीलंकाई बल्लेबाज Danushka Gunathilaka को Rape के केस में गिरफ्तार कर लिया गया है और सिडनी में उनके ऊपर रेप केस का मामला भी दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल श्रीलंका की क्रिकेट टीम दानुष्का गुनातिलका को बिना साथ लिए ही ऑस्ट्रेलिया से वापस श्रीलंका के लिए रवाना हो चुकी है। आपको बता दें कि Danushka Gunathilaka 3 हफ्ते पहले ही चोटिल होकर T20 World Cup 2022 से बाहर हो चुके थे। और उनकी रिप्लेसमेंट के तौर पर श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने आशेन बंडारा को लिया था लेकिन श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें घर भेजने की बजाय टीम के साथ रखा हुआ था।

हमारे यूट्यूब पे जाने के लिए क्लिक करे

श्रीलंका क्रिकेट सूत्रों के मुताबिक :-

श्रीलंकाई क्रिकेट सूत्रों के मुताबिक एक महिला की शिकायत करने पर Danushka Gunathilaka Rape के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। अगर बात करें श्रीलंका क्रिकेट टीम की तो श्रीलंका टीम ने T20 World Cup 2022 में अपना आखिरी मुकाबला शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया था। जिसमें इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। और वहीं श्रीलंकाई टीम T20 World Cup 2022 से बाहर हो गई थी। सिडनी में खेले गए इस मैच में Danushka Gunathilaka नहीं खेल रहे थे लेकिन वह फिर भी टीम के साथ बने हुए थे। और वही श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक मैच के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

Danushka Gunathilaka Arrest :-

31 साल के Danushka Gunathilaka को सुबह गिरफ्तार करके सिडनी के पुलिस स्टेशन में ले जाया गया है। यह कार्यवाही एक महिला के कथित यौन उत्पीड़न के मामले की जांच के बाद किया गया है। श्रीलंका के एक करीबी सूत्र से पता चला है की Danushka Gunathilaka को बलात्कार के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। और श्रीलंकाई टीम बिना Danushka Gunathilaka के ऑस्ट्रेलिया से रवाना हो चुकी है। Danushka Gunathilaka नामीबिया के खिलाफ T20 World Cup 2022 में अपना पहला मैच खेले थे और वह बिना खाता खोले हुए आउट हो गए थे। इसके बाद वो चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।

न्यू साउथ वेल्स के पुलिस के आधिकारिक वेबसाइट पर इस गिरफ्तारी का जिक्र किया हुआ है रिपोर्ट में लिखा है ” यौन अपराध टीम ने पिछले हफ्ते सिडनी में एक महिला के कथित तौर उत्पीड़न के मामले की जांच के बाद श्रीलंका के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।” अगर वेबसाइट पर डाले गए ब्यौरे के अनुसार आप को बताए तो 29 वर्ष की एक महिला का रोस बे स्थित उसके आवास पर यौन उत्पीड़न किया गया है। और उसमें कहा गया है इनकी मुलाकात एक ऑनलाइन डेटिंग एप से हुई है जोकि काफी समय से बातचीत हो रही थी उसके बाद यह दोनों एक दूसरे से मिले इसमें यह भी कहा गया है कि जांच के बाद 31 वर्ष के इस व्यक्ति को ससेक्स स्ट्रीट के एक होटल से रात 1:00 बजे गिरफ्तार किया गया। श्रीलंका ने वैसे अभी इस मामले पर अपना कोई बयान नहीं दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *