INDvsSA 2nd T20I Suryakumar Yadav ये कारनामा करने वाले बने पहले बल्लेबाज़

INDvsSA 2nd T20I Suryakumar Yadav ने कुछ ऐसे कारनामे कर डाले जो आज तक क्रिकेट इतिहास में किसी ने नहीं किया था। SuryaKumar Yadav भारत की ऒर से नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हैं सूर्यकुमार यादव एक कैलेंडर वर्ष में 50 या इससे अधिक छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

हार्दिक पांड्या पहली बार पहुंचे अपने ससुराल देखें सास और साली का रिएक्शन वीडियो

INDvsSA 2nd T20I मैच में Suryakumar Yadav ने 24 रन बनाते ही अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में 1000 रन भी पूरे कर लिए। सूर्या ने 1000 रन अपने 32 मैचों की 31वी पारी में पूरा किया है सूर्यकुमार यादव भारत की ओर से सबसे कम पारियों में 1000 रन पूरे करने वाले तीसरे बल्लेबाज बने हैं इससे पहले विराट कोहली और केएल राहुल ने यह कारनामा कर दिया है।

Suryakumar Yadav (Image Source :- Instagram)

2022 में Suryakumar Yadav के अंतरराष्ट्रीय T20 आंकड़े :-

2022 में सूर्य कुमार यादव ने टोटल 22 अंतरराष्ट्रीय पारियां खेली है। जिसमें Suryakumar Yadav ने 185.28 के स्ट्राइक रेट से 793 रन बनाए हैं। 793 रन में सूर्यकुमार यादव ने 68 चौके और 50 छक्के जड़े हुए हैं। वहीं अगर शतक और अर्धशतक की बात करें तो छह बार सूर्यकुमार यादव ने 50 या 50 से अधिक का स्कोर किया है और एक बार 100 का आंकड़ा भी पार किया है।

हमारे यूट्यूब पे जाने के लिए क्लिक करे

Suryakumar Yadav (Image Source :- Instagram)

INDvsSA 2nd T20I Suryakumar Yadav :-

सूर्यकुमार यादव अपने इंटरनेशनल T20I कैरियर में 1000 रन पूरे करने के साथ-साथ एम् एस धोनी। युवराज सिंह, सुरेश रैना, विराट कोहली और रोहित शर्मा के क्लब में शामिल हो गए हैं इसके साथ ही Suryakumar Yadav ने केवल 573 गेंदों में 174 के स्ट्राइक रेट से अपने इंटरनेशनल T20I कैरियर में 1000 रन पूरे कर लिए हैं। गेंदों के मामले में सूर्यकुमार यादव सबसे ऊपर है। सूर्यकुमार यादव मात्र 573 गेंदों में 1000 रन पूरे कर लिए हैं। वही दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल 604 गेंदों में 1000 रन बनाए है। न्यूजीलैंड के कॉलिंग करो 635 गेंदों में और वेस्टइंडीज के इविन लुईस 640 खेलों में अपने T20I इंटरनेशनल कैरियर का 1000 रन बनाया था।

Suryakumar Yadav (Image Source :- Instagram)

Suryakumar Yadav का KL Rahul की बराबरी :-

INDvsAUS T20I Series भारतीय टीम में हुई इन तीन धाकड़ गेंदबाज़ो की वापसी

INDvsSA 2nd T20I Suryakumar Yadav ने मात्र 18 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर संयुक्त रूप से के एल राहुल के बराबरी पर आ गए हैं। अगर फास्टेस्ट अर्धशतक की बात करें तो युवराज सिंह ने 2007 T20 वर्ल्ड कप में मात्र 12 गेंदों में 50 रन मारा था लेकिन अब सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल 18 गेंदों पर 50 रन जड़कर संयुक्त रूप से दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

Suryakumar Yadav (Image Source :- Instagram)

सूर्यकुमार यादव का एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा T20I इंटरनेशनल रन :-

INDvsAUS 2nd T20I Match: मैच जीतने के बाद भी यह कमियां साफ झलक रही है

Suryakumar Yadav ने 2022 में अब तक केवल 22 T20I मैचों में 793 रन जोड़ चुके हैं यह एक कैलेंडर ईयर में भारतीय द्वारा सबसे ज्यादा बनाया हुआ रन है।Suryakumar Yadav की नजर अब पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के रिकॉर्ड ऊपर हो गई है 2021 में मोहम्मद रिजवान ने मात्र 29  मैचों में 1326 रन बनाए थे। और इतने ही मैचों में कप्तान बाबर आज़म ने भी 939 रन बनाए थे सूर्यकुमार यादव जरूर चाहेंगे कि इस रिकॉर्ड को तोड़ सके।

Suryakumar Yadav (Image Source :- Instagram)

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लड़ने वाले बल्लेबाज बने :-

अगर छक्कों की बात करें तो Suryakumar Yadav एक कैलेंडर ईयर में T20i इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए सूर्यकुमार यादव ने मात्र 22 मैचों में 50 छक्के जड़ डाले हैं। वही इससे पहले मोहम्मद रिजवान 2021 में 29 मैचों में 42 छक्के मारे थे और वहीं न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल ने 2021 में ही18 मैचों में 41 छक्के जड़े थे।

देखें विराट कोहली किस टाइप के बल्ले से खेलते है

Suryakumar Yadav (Image Source :- Instagram)

INDvsSA 2nd T20I Suryakumar Yadav :-

अगर INDvsSA 2nd T20I Suryakumar Yadav की बात करें तो इस मैच में सूर्या ने मात्र 22 गेंदों में 61 रन जोड़ डाले सूर्यकुमार यादव अपनी इस पारी के दौरान पांच चौके और पांच छक्के भी लगाए स्ट्राइक रेट की बात करें तो सूर्यकुमार यादव  का इस मैच में 277.27 का रहा। विराट कोहली 28 गेंदों में सात चौके और एक छक्के की मदद से 49 रन और दिनेश कार्तिक सात गेंदों में एक चौका और दो छक्के की मदद से 17 रन बनाकर नाबाद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *