Hardik Pandya with wife & IPL Trophy

IPL 2022 फाइनल मैच में इतने रिकॉर्ड बन गये की आप गिन ही नहीं सकते

IPL 2022 फाइनल मैच में हार्दिक पंड्या और लौकी फर्ग्‍यूसन ने राजस्थान पे ऐसा कहर बरसाया की राजस्थान का ट्रॉफी जीतने का सपना चूर चूर हो गया।

IPL 2022 Final Match :-

गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीचIPL 2022 Final Match खेला गया। गुजरात टाइटंस ने इस मुकाबले को 7 विकेट शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही गुजरात ने अपने पहले सीजन में ही ख़िताब जीतकर इतिहास रच डाला। आपको बता दें ये गुजरात का पहला सीजन था और हार्दिक पंड्या पहली बार किसी टूर्नामेंट में कप्तानी कर रहे थे। फिर भी गुजरात ने पहले ही सीजन में आकर सारी IPL टीमों को शानदार तरीके से हराते हुए IPL का फाइनल मैच जीत लिया।

धनश्री का ये वीडियो देखें जो काफी वायरल हो रहा है

अगर बात करे रिकॉर्ड की तो इस मैच में कुल 16 रिकॉर्ड बने।

Gujrat Titans (Photo Source :- Hardik Pandya Instagram)

IPL 2022 फाइनल मैच Record :-

1. अगर बात करे IPL फाइनल मैच जीतने का तो पिछले पांच साल में बस चेन्नई और मुंबई फाइनल जीतती थी लेकिन इस बार गुजरात ने पिछले पांच साल का रिकॉर्ड तोड़कर फाइनल में पहुंची और जीती भी

2. पिछले 14 IPL सीजन में बस 6 टीमें ही IPL का ख़िताब जीत पायी है। गुजरात टाइटंस सातवीं टीम है जिसने IPL का ख़िताब जीता है।

3. गुजरात टाइटंस दूसरी ऐसी टीम है जो पहली ही बार में IPL फाइनल का ख़िताब जीती हो इससे पहले ये कारनामा बस राजस्थान ने किया था 2008 में जिसे गुजरात ने हराकर फाइनल का मुकाबला जीता है।

Hardik Pandya (Photo Source :- Hardik Pandya Instagram)

4. आईपीएल फाइनल में 30+ रन और 3+ विकेट:-

  • यूसुफ पठान – 56 और 3/22 बनाम 2008 में सीएसके।
  • हार्दिक पंड्या – 2022 में 34 और 3/17 बनाम आरआर।

5. युजवेंद्र चहल से पहले बस दो ही स्पिनर ने पर्पल कैप जीत पाए है प्रज्ञान ओझा और इमरान ताहिर ने युजी चहल तीसरे ऐसे स्पिनर है जो पर्पल कैप उपलब्धि हासिल कर पाए है।

6. युजी चहल IPL सीजन 2022 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बने।

7. जोस बटलर दूसरे ऐसे खिलाडी बने जो एक सीजन में 4 शतक लगाए हो इससे पहले ये कारनामा बस विराट कोहली कर पाए है विराट कोहली ने 2016 में 4 शतक लगाया था।

Hardik Pandya (Photo Source :- Gujrat Titans Instagram)

8. IPL 2022 में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज़ जोस बटलर पहली बार IPL ऑरेंज कैप जीते है।

9. इस IPL सीजन में 2000 चौके बल्लेबाज़ों के द्वारा मारे गए हैं ये किसी भी IPL सीजन से ज्यादा है।

10. IPL 2022 में जोस बटलर प्लेऑफ मुकाबले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडी बन गए है ये किसी भी सीजन से सबसे ज्यादा प्लेऑफ़ का रन है।

11. IPL 2022 का फाइनल मैच देखने 1,04,859 लोग आए। ये किसी भी व्हाइट गेंद क्रिकेट में अभी तक के सबसे ज्यादा ऑडियंस है।

12. मोहम्मद शमी एकलौते ऐसे गेंदबाज़ बने हैं जो IPL 2022 सीजन के पहले गेंद और आखिरी गेंद पे विकेट लिए है।

क्रिकेट Reels और शॉर्ट्स देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल पर जाएं

13. ट्रेंट बोल्ट IPL फाइनल में मेडन ओवर डालने वाले पहले गेंदबाज़ बने है।

14. लौकी फर्ग्यूसन इस सीजन में सबसे तेज गेंद फेकने वाले गेंदबाज़ बने लौकी ने IPL 2022 फाइनल मैच में 157.3 km/h के स्पीड से गेंद फेंककर रिकॉर्ड कायम कर लिया।

Shubhman Gill (Photo Source :- Gujrat Titans Instagram)

15. एक आईपीएल सीजन में 850 प्लस रन बनाने वाले जॉस बटलर दूसरे बल्लेबाज बने। उनसे पहले ये उपलब्धि विराट कोहली ने हासिल की।

16. जोस बटलर IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में अब दूसरे स्थान पर पहुंच गए है। IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन विराट कोहली के नाम है जो उन्होंने 2016 के IPL सीजन में बनाया था।

Top 5 Beautiful Women Cricketer जो अपनी सुंदरता से किसी भी एक्ट्रेस को दे सकती है मात

17. हार्दिक पांड्या ने बतौर कप्तान आईपीएल इतिहास के फाइनल में दूसरा सबसे अच्छा स्पेल डाला। उन्होंने 4 ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *