महेंद्र सिंह धोनी के IPL कैरियर के कुछ ऐसे रिकॉर्ड जो शायद कभी न टूटे

IPL इतिहास में अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की एक बहुत ही सफल IPL टीम रही है। चेन्नई सुपर किंग क्रिकेट की सबसे बड़ी T20 लीग आईपीएल की ट्रॉफी को 4 बार अपने नाम किया है और 11 बार IPL फाइनल में अपनी जगह बनाई है। इस सफलता के पीछे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी है।

इसमें ध्यान देने वाली यह बात है कि महेंद्र सिंह धोनी ने CSK को चार बार ट्रॉफी ही नहीं जिताया है बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल टीम के फैंस के दिलों में भी अलग ही जगह बनाई है। MS Dhoni ने 2022 के आईपीएल में कप्तानी छोड़ने का फैसला किया लेकिन रविंद्र जडेजा की निराशाजनक कप्तानी देखकर उन्होंने खुद कप्तानी करने का फैसला किया। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने आईपीएल करियर में अभी तक 234 मैच खेले जिनमें उन्होंने 4978 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 39.20 रहा है

के एल राहुल आथिया शेट्टी के शादी में शामिल होंगे ये बड़े सेलिब्रिटीज़ देखें पूरी गेस्ट लिस्ट

आईपीएल के 2023 सीज़न में हम महेंद्र सिंह धोनी को आखरी बार चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए देख पाएंगे। और इस बात की जानकारी का खुलासा वो बहुत पहले ही कर चुके है, लेकिन आईपीएल इतिहास में महेंद्र सिंह धोनी ने कुछ ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं जिन्हें तोड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन माना जा रहा है।

आखिर ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड :–

जैसा कि आप जानते हैं महेंद्र सिंह धोनी को फिनिशिंग मास्टर कहा जाता है और वह हमेशा ही मैच को लास्ट बॉल पर छक्का मारकर मैच को जिताते हैं, तो आईपीएल इतिहास में लास्ट ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले का रिकॉर्ड है महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर ना हो यह तो लाजमी नहीं होगा। महेंद्र सिंह धोनी डेथ ओवरों में गेंदबाजों के माइंड से खेल कर उनको खराब बॉल फेंकने पर मजबूर करते हैं। और उन्हीं गेंदों पर महेंद्र सिंह धोनी लंबे-लंबे और खतरनाक शॉट लगाते हुए नजर आते हैं।

इंडिया टीम में मिली इन दो खतरनाक खिलाड़ियों को जगह देखे पूरी लिस्ट

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने आईपीएल इतिहास में मैच के लास्ट ओवर में अभी तक 52 छक्के लगाए हैं जो कि आईपीएल इतिहास में महेंद्र सिंह धोनी 20वें ओवर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं कायरन पोलार्ड जिन्होंने 33 छक्के लगाए हैं, और तीसरे नंबर पर आते हैं चेन्नई सुपर किंग्स के ही खिलाड़ी रविन्द्र जडेजा जिन्होंने 26 छक्के लगाए हैं।

कप्तानी करते हुए सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड

IPL इतिहास में महेंद्र सिंह धोनी सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं महेंद्र सिंह धोनी बतौर कप्तान आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी है जिन्होंने आईपीएल इतिहास में 210 मैच खेले हैं। फिक्सिंग के केस में अगर चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल से बाहर नहीं होती तो महेंद्र सिंह धोनी का यह आंकड़ा और भी ज्यादा होता। इस केस के चलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स 2016 और 2017 का आईपीएल सीजन नहीं खेल पाई। और इसी लिस्ट में आगे बात करें तो दूसरे नंबर पर आते हैं रोहित शर्मा जिन्होंने 143 मैच खेले हैं और उसके बाद आते हैं विराट कोहली जिन्होंने 140 मैच खेले हैं

आखिर ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड

महेंद्र सिंह धोनी ने हर साल अपनी हैरतअंगेज परफॉर्मेंस दिखा कर यह साबित किया है कि मैच को कैसे खत्म किया जाता है। जब भी महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर होते हैं तो वे दूसरी टीम पर बिल्कुल दबाव बना देते हैं और सबको विश्वास दिला देते थे कि वह मैच जिता कर ही लौटेंगे। इसी कारण से महेंद्र सिंह धोनी स्लॉग ओवर के किंग माने जाते हैं। धोनी ने आईपीएल के कुल खेले गए 15 सीजनों में मैच के आख़िरी (20वें) ओवर में 243.49 के स्ट्राइक रेट से कुल 655 रन बनाए है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं कीरोन पोलार्ड ने 405 रन बनाए और फिर उसके बाद आते हैं रविंद्र जडेजा जिन्होंने 308 रन बनाए।

अलग-अलग क्रम बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड

चेन्नई सुपर किंग के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टीम में अलग-अलग क्रम में बैटिंग करते हुए दिखाई दिए हैं महेंद्र सिंह धोनी 2008 से लेकर अभी तक नंबर 3 से लेकर नंबर 7 तक बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे चुके हैं। थाला के नाम से मशहूर बल्लेबाज एम एस धोनी आईपीएल में अलग-अलग क्रम पर बल्लेबाजी करके सबसे ज्यादा अर्द्ध शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। नंबर 3 से लेकर नंबर 7 तक की बल्लेबाजी क्रम में महेंद्र सिंह धोनी ने अपना स्ट्राइक रेट 130 से ऊपर बनाए रखा है। आईपीएल इतिहास में एम एस धोनी ने अपना हाईएस्ट स्कोर 84 का रिकॉर्ड भी पांच नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए बनाया हैं।

लाल साड़ी में उर्वशी रौतेला ने ढाया कहर फैंस हुए बेचैन

कप्तानी में सबसे ज्यादा बार मैच जीतने का रिकॉर्ड

कूल कप्तान कहे जाने वाले एम एस धोनी आपको मैच के दौरान स्टेडियम पर कभी भी दबाव में नजर नहीं आएंगे। वह विकेट के पीछे रहकर गेम को सेकंड में पलटने का हुनर रखते हैं। ऐसी ही परफॉर्मेंस और हुनर के दम पर महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को साल 2009 2010 2018 और 2021 में आईपीएल का खिताब जिताया। महेंद्र सिंह धोनी ने अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 13 सीज़न में कप्तानी की है जिनमें उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को 123 मैचों में जीत दिलवाई। जो कि आईपीएल में कप्तानी करते हुए सबसे ज्यादा बार जीत हासिल करवाने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के पास है । इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और तीसरे नंबर पर आते हैं रॉयल चेंजलर्स बेंगलुरु आईपीएल टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली।

ऐसे ही Cricket News In Hindi के लिए बने रहे क्रिकेटवाला डॉट इन पर क्रिकेट रील्स और पोस्ट देखने के लिए आप हमारे लिए इंस्टाग्राम पर विजिट कर सकते हैं। अगर आपको कोई प्रश्न पूछना है तो आप हमें टैग करके ट्विटर (@cricketwala22) पर भेज सकते हैं आपको 30 मिनट के अंदर जवाब मिल जाएगा।

Cricketwala FAQ

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के किस बल्लेबाज ने लगाए है

अगर हम आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की बात करें तो इस लिस्ट में सबसे ऊपर क्रिस गेल का नाम आता है जिन्होंने मात्र 142 मैच खेलते हुए 357 छक्के लगाए हैं और वही दूसरे नंबर पर 360 डिग्री के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स आते हैं जिन्होंने मात्र 184 मैच खेलते हुए 251 छक्के मारे हैं

आईपीएल इतिहास में महेंद्र सिंह धोनी ने कुल कितने छक्के मारे हैं

अगर हम महेंद्र धोनी के आईपीएल कैरियर की बात करें तो महेंद्र सिंह धोनी ने 231 मैचों में खेलते हुए अभी तक कुल 226 छक्के जड़ चुके हैं छक्के जड़ चुके हैं

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के किस बल्लेबाज ने जड़े हैं

अगर हम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की बात करें तो न्यूजीलैंड की विस्फोटक बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम ने टेस्ट क्रिकेट इतिहास में 101 टेस्ट मैच खेलते हुए कुल 107 छक्के लगाए हैं और वही दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट आते हैं जिन्होंने 96 टेस्ट में कुल 100 छक्के लगाए हैं

आईपीएल इतिहास में किस बल्लेबाज ने 300 से ज्यादा छक्के लगाए हैं

आईपीएल इतिहास में क्रिस गेल इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने 300 से ज्यादा छक्के मारे हैं और कोई भी बल्लेबाज नहीं है जो 300 या 300 से ज्यादा छक्के मारे हों

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *