IPL 2022 Orange Cap जीत सकते है ये पांच खिलाड़ी – Cricket News In Hindi

क्या आप जानते हैं वो पांच खिलाड़ी कौन है जो IPL 2022 Orange Cap जीत सकते है, और आपको बताना चाहूंगा को इस लिस्ट में रोहित शर्मा और विराट कोहली नहीं शामिल है।

IPL 2022 का पंद्रहवा सीजन स्टार्ट हो गया है और इस बार IPL में आठ टीमों के बजाय दस टीमें है। तो इसका साफ़ मतलब ये है की और ज्यादा फैंस को मैच देखने को मिलेंगे और फैंस 10 टीमों को एन्जॉय भी कर पाएंगे। हमेशा की तरह, प्रतिष्ठित आईपीएल ट्रॉफी के अलावा, दो मुख्य व्यक्तिगत पुरस्कार ऑरेंज कैप और पर्पल कैप जीतने के लिए भी खिलाड़ियों के बीच होड़ रहेगी। ऑरेंज कैप उस बल्लेबाज को दिया जाता है जो किसी सीजन में सबसे अधिक रन बनाता है, जबकि पर्पल कैप सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज को दिया जाता है।

2021 IPL में Orange कैप जितने वाला खिलाड़ी :-

IPL 2022 में 10 टीमों में काफी टक्कर तो देखने को मिलेगा ही और इस सीजन में Orange कैप के लिए काफी ज्यादा करीबी लड़ाई देखने को मिलेगा। पिछले साल, रुतुराज गायकवाड़ ने अपने साथी फाफ डु प्लेसिस को सबसे छोटे अंतर से पीछे छोड़ दिया था, और उन्होंने अपना पहली ऑरेंज कैप जीता था। डेविड वॉर्नर, जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने मेगा ऑक्शन में खरीदा था, वो पिछले साल सनराइजर्स हैदराबाद के साथ निराशाजनक सीजन के बाद 2022 में अपनी चौथा ऑरेंज कैप जीतने का कोशिश करेंगे।

वो पाँच खिलाडी जो IPL 2022 Orange Cap जीत सकते है :-

  1. केएल राहुल ( लखनऊ सुपर जायंट्स )
  2. रुतुराज गायकवाड़ ( चेन्नई सुपर किंग्स )
  3. डेविड वॉर्नर ( दिल्ली कैपिटल्स )
  4. श्रेयस अय्यर ( कोलकाता नाइट राइडर्स )
  5. इशान किशन ( मुंबई इंडियंस )

1. केएल राहुल ( लखनऊ सुपर जायंट्स ) :-

Kl Rahul
KL Rahul (Photo Source :- Instagram)

अगर बात करे केएल राहुल का तो IPL 2022 Orange Cap जितने के सबसे बड़े दावेदार के रूप में है। पंजाब किंग्स के इस पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज़ पिछले चार IPL सीजन में काफी अधिक रन और हर बार Orange Cap जितने के रेस में रहे है। KL Rahul पिछले चार IPL सीजन में 600 से अधिक रन बनाये है। और 2020 में पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए Orange Cap विनर भी रह चुके हैं। केएल राहुल ने पिछले सीजन की 13 पारियों में 62.60 की औसत से 626 रन बनाए। पिछले चार आईपीएल सीजन में उनका औसत 50 से अधिक का है, और उनसे इस ग्लैमरस लीग में इसी तरह के बल्लेबाजी की उम्मीद है।

Top 5 Beautiful Women Cricketer जो अपनी सुंदरता से किसी भी एक्ट्रेस को दे सकती है मात

लेकिन इस बार आपको पता होगा की KL Rahul लखनऊ टीम के कप्तान है। और वो पारी की शुरुआत अफ्रीकी बल्लेबाज़ क्विंटन डी कॉक के साथ रहेंगे। क्विंटन डी कॉक एक धाकड़ ओपनर बल्लेबाज़ है इसीलिए इस बार KL Rahul इस बार और ज्यादा खतरनाक होकर बल्लेबाज़ी कर सकते है।

2. रुतुराज गायकवाड़ ( चेन्नई सुपर किंग्स ) :-

Ruturaj Gaikwad (Photo Source :- Instagram)

IPL 2022 Orange Cap जीतने के रेस में रुतुराज गायकवाड़ भी काफी आगे है। रुतुराज गायकवाड़ ने 2020 सीजन के अंत में अपनी क्षमता की झलक दिखाई, जब उन्होंने लगातार तीन अर्धशतक लगाए। पिछले सीजन में, सीएसके के सलामी बल्लेबाज ने सभी उम्मीदों को पार कर लिया, और उन्होंने सीजन के दूसरे फेज के बाद ऑरेंज कैप जीती। रुतुराज ने केवल 16 मैचों में 45.35 की औसत से 635 रन बनाए, जो उनके साथी फाफ डु प्लेसिस से सिर्फ दो रन अधिक थे।

3. डेविड वॉर्नर ( दिल्ली कैपिटल्स ) :-

David Warner (Photo Source :- Instagram)

जब IPL क्रिकेट की बात हो और डेविड वार्नर का नाम न आये ये तो हो ही नहीं सकता और डेविड वार्नर IPL किसी परिचय के मोहताज नहीं है। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज 2015, 2017 और 2019 में अब तक रिकॉर्ड तीन ऑरेंज कैप जीत चुका है। पिछले सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद प्रबंधन के साथ गिरावट के बाद, दिग्गज बल्लेबाज को मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स द्वारा बेहद कम कीमत पर चुना गया था। वॉर्नर ने 150 आईपीएल मैचों में 41.59 की शानदार औसत से 5449 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और 50 अर्धशतक शामिल हैं।

क्रिकेट Reels और शॉर्ट्स देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल पर जाएं

लेकिन इस बार वार्नर दिल्ली कैपिटल्स के लिए पृथ्वी शॉ के साथ खेलते हुए दिखेंगे। और हर बार के अनुसार इस बार वो और खतरनाक रूप से बल्लेबाज़ी करते हुए देखे जा सकते है क्यूंकि इस बार वार्नर के ऊपर कप्तानी का दबाव नहीं होगा और इसीलिए वो और बेखौफ अंदाज़ में दिख सकते है।

4. श्रेयस अय्यर ( कोलकाता नाइट राइडर्स )

Shreyas Iyer (Photo Source :- Instagram)

कोलकाता के नये कप्तान श्रेयस अय्यर अपनी नई फ्रेंचाइजी के लिए तुरंत प्रभाव डालने की कोशिश करेंगे। मुंबई के इस बल्लेबाज ने अब तक 87 आईपीएल मैचों में 31.66 की औसत से 2375 रन बनाए हैं। उन्होंने 2020 सीजन में 519 रन बनाए, जो आईपीएल में उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज में प्लेयर-ऑफ-द-सीरीज़ पुरस्कार जीतने के बाद, 27 वर्षीय अय्यर इस वक्त शानदार फॉर्म में रहे हैं।

हमारे फेसबुक पेज पर जाने के लिए क्लिक करे

अय्यर कोलकाता के लिए तीन नम्बर पे बल्लेबाज़ी करते है और इस बार वो शानदार फॉर्म में है और अभी थोड़े टाइम पहले टीम इंडिया के लिए काफी सारा रन बनाकर आये है। तो इसीलिए अय्यर इस बार ऑरेंज कैप जितने के रेस में काफी आगे है

5. इशान किशन ( मुंबई इंडियंस ) :-

Ishan Kishan
Ishan Kishan (Photo Source :- Instagram)

मुंबई इंडियंस की रिटेंशन और मेगा ऑक्शन की रणनीतियों पर नजर डालें तो उसे देखकर ऐसा लगता है कि इशान किशन 2022 में रोहित शर्मा के साथ बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हैं। बाएं हाथ का बल्लेबाज 2020 सीजन में 516 रन बनाने में सफल रहा, जहां उन्होंने कई मौकों पर मुंबई इंडियंस के लिए ओपनिंग की थी। युवा खिलाड़ी शीर्ष क्रम में एक ताकत है, वह पहले ओवर से ही बड़े शॉट्स खेलने के लिए जाने जाते हैं।

रोहित शर्मा जैसे किसी खिलाड़ी के साथ पारी की शुरुआत करने के साथ, इशान किशन के पास अपना स्वाभाविक खेल खेलने का लाइसेंस होगा। इसके अलावा, 23 वर्षीय का खेल पिछले कुछ वर्षों में विकसित हुआ है, क्योंकि वह मैदान के चारों ओर खेलकर स्कोर-बोर्ड को आगे बढ़ा सकते हैं। वह आईपीएल 2022 सीजन में ऑरेंज कैप का दावा करने के लिए एक अच्छे उम्मीदवार बने हुए हैं।

World Most Beautiful Women Cricketer

Wasim Jaffer Tweet war वसीम और माइकल वॉन में फिर हुआ फनी ट्वीट वॉर

IPL 2022 Orange Cap जीत सकते है ये पांच खिलाड़ी – Cricket News In Hindi 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *