MI vs RR टॉस के वक्त ही तय हो गया था की आज का मैच फिर से हारेगी मुंबई रही ये बड़ी वजह

IPL 2024 MI vs RR : IPL 2024 का पहला हफ्ता ख़तम होने को आया और इस शुरुआती मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने अपना दम खम दिखाते हुए पूरे टूर्नामेंट में अपना झंडा गाड़े हुए नजर आ रहा है। राजस्थान रॉयल्स ने इस शुरुआती मुकाबले में पूरी तरह से हल्ला बोला हुआ है।

IPL 2024 MI vs RR: संजू सैमसन की इस कप्तानी में RR ने शानदार तरीके से प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को अपना तीसरा शिकार बना डाला। और मुंबई को उसी के घर में 6 विकटो से करारी हार थमा दी। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस की ये लगातार तीसरी हार हो गयी है जिसके बाद MI IPL 2024 पॉइंट्स टेबल में नीचे से टॉप कर रही है और वही राजस्थान रॉयल्स ऊपर से टॉप कर रही है।

MI vs RR: टॉस के समय ही मुंबई का हारना तय हो गया था संजू सैमसन ने बताया वजह :-

  • मैच के बाद संजू ने कहा टॉस जीतना मेरे लिए काफी अच्छा रहा और ये मेरे लिए गेम चेंजर रहा।
  • संजू ने कहा विकेट शुरुआती पलों में अलग तरह से खेल रहा था जिसका फायदा बोल्ट ने भरपूर उठाया और मुंबई में उन्हें खेलने का काफी अनुभव है इसका फायदा भी हमे मिला
  • शुरुआत में ही हमने मुंबई के ऊपर दबाव बना लिया था जिसके बाद वो वापसी नहीं कर पाए और हम इसका फायदा उठाते गए।
  • जो दबाव हमारे तेज गेंदबाज़ो ने बनाया वो चहल और आश्विन ने बनाये रखा और कुछ महत्वपूर्ण विकेट भी झटके
  • चहल को IPL 2024 का बेसब्री से इन्तजार था क्युकी वो पिछले कई सालो से अपने बेस्ट फॉर्म में चल रहे है।

IPL 2024 : इस वजह से Rohit Sharma है सभी IPL टीमों के कप्तान

मुंबई इंडियंस को मात्र 125 रन पर दबोच लेना: MI vs RR

  • राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतने के बाद बिना किसी हिचकिचाहट के गेंदबाज़ी का फैसला किया और उसके बाद उन्होंने अपने फैसले को सही भी साबित करके दिखाया।
  • पहले तो ट्रेंट बोल्ट और बर्गर ने मुंबई के टॉप आर्डर को अपने तूफान में उड़ाया उसके बाद चहल ने अपने फिरकी में मिडिल आर्डर को फंसाया।
  • बोल्ट और यूजी ने मुंबई के 3-3 विकेट हासिल किये वही बर्गर को 2 और आवेश को 1 विकेट मिला जिसके बाद मुंबई 20 ओवर में 9 विकेट पर मात्र 125 रन बना सकी

रियान पराग लगातार तीन मैचों में किये शानदार प्रदर्शन: MI vs RR

  • राजस्थान रॉयल्स के लिए IPL 2024 में रियान पराग किसी हीरे से कम नहीं है।
  • पिछले 3-4 सालो से लगातार ट्रोल होते हुए आये रियान पराग इस साल शानदार प्रदर्शन कर रहे है और अपने टीम को लगातार मैच जितवा रहे है।
  • टॉप आर्डर के बिना अच्छे प्रदर्शन के बावजूद पराग आकर पूरे टीम को संभाल लेते है।
  • राजस्थान रॉयल्स ने मात्र 15.3 ओवर में 4 विकेट पर 127  रन बनाकर मैच जीत लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *