इन 5 घटनाओं की वजह से लगे है – MS धोनी के क्रिकेट कैरियर पर दाग

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान MS धोनी की गिनती दुनिया के बेहतरीन कप्तानों में होती है। MS धोनी की कप्तानी के नेतृत्व में भारत ने आईसीसी की तीनों ट्रॉफियों को जीता है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में T20 वर्ल्ड कप जीता, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीता और 2013 में चैंपियन ट्रॉफी को जीता।

महेंद्र सिंह धोनी में अपनी शानदार बल्लेबाजी और हैरतअंगेज विकेटकीपिंग से भारत को बहुत सारे मैचों में जीत हासिल करवाई है। वह हमेशा ही लास्ट ओवर में लंबे-लंबे शॉट लगाकर मैच का रुख बदल देते थे। मैच के लास्ट ओवर में गेंदबाजों को हमेशा ही दबाव में रखकर वह मैच को जीता दिया करते थे। 

INDvsNZ कप्तान रोहित शर्मा ने Ishan Kishan को दी बड़ी जिम्मेदारी

हालांकि महेंद्र सिंह धोनी की शानदार बल्लेबाजी और हैरतअंगेज विकेटकीपिंग की तारीफ दुनिया के हर कोने में होती है लेकिन दूसरी ओर उनसे संबंधित विवादित बयान की भी चर्चा होती है – तो आज हम उन्हीं प्रमुख पांच विवादित बयानों की बात करेंगे जिनको पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर थोपा गया है।

महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ विवादित पांच बड़े बयान

महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर मैच फिक्सिंग आरोप

आईपीएल 2013 के सीजन में घटित हुई फिक्सिंग घटना में महेंद्र सिंह धोनी का नाम काफी उछला था। इंडिया टुडे खबर के अनुसार “आईपीएस अधिकारी संपत कुमार ने महेंद्र सिंह धोनी पर आरोप लगाया था कि आईपीएल में फिक्सिंग घोटाले में महेंद्र सिंह धोनी अहम भूमिका निभाई है। और यह भी दावा किया है कि उन्होंने बड़े-बड़े नामों को बचाने के लिए उन सब को कवर ऑपरेशन के तहत बचाया है।”

संपत कुमार ने अपने कानूनी बयानों में जानकारी का स्पष्टीकरण कुछ अच्छे ढंग से नहीं दिया था क्योंकि उन्हें इस जानकारी को न्यायमूर्ति मुद्गल समिति के सामने पेश करना था। हालांकि कई गुप्त सूत्रों से बात सामने आई है कि महेंद्र सिंह धोनी के साथ-साथ इस केस में गुरुनाथ मयप्पन और विक्रम अग्रवाल के नामों को भी सांझा दिया गया है।

क्या सच में बाबर आज़म दोस्त की गर्लफ्रैंड के साथ बिता चुके है रात देखें पूरी रिपोर्ट

2014 में क्रिकेटरों के ऊपर मैच फिक्सिंग और मैच के स्टॉप फिक्सिंग के बारे में कोई भी विवादित बयान थोपने को लेकर क्रिकेट अधिकारियों ने सिविल कोर्ट में एक मुकदमा दायर करने का भी फैसला किया था।

श्रीसंत के पिता – बेटे की प्रतिष्ठा खराब का आरोप

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज श्रीसंत के और धोनी के बीच के रिश्ते कुछ खास नहीं रहे थे इसी कारणवश श्रीसंत के पिता शांता कुमार नारायण ने एमएस धोनी और क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर गेंदबाज हरभजन सिंह पर आरोप लगाया था कि उन्हीं ने उनके बेटे श्रीसंत को स्टॉप फिक्सिंग के मामले में उनको फसाया है।

इंडियन एक्सप्रेस खबर के अनुसार शांताकुमारन नायर ने कहा था कि – “पहले महेंद्र सिंह धोनी और हरभजन सिंह ने श्रीसंत के साथ अन्य विवाद में फंस चुके हैं धोनी जो टीम के कप्तान धोनी ने श्रीसंत को यह धमकी दी थी कि वह उनको भारतीय टीम में शामिल नहीं करने देंगे क्युकी दोनों खिलाड़ियों को श्रीसंत से बहुत परेशानी थी तेज गेंदबाज बहुत समय से टीम में लौटना चाह रहे लेकिन चक्रों की वजह से वह भारतीय दल में अपनी जगह नहीं बना पाए” लेकिन इस विवादित बयान के बाद श्रीसंत के पिता शांता कुमार नारायण ने उनसे माफ़ी भी मांगी, क्योंकि इस बयान के बाद काफी लोग क्रोधित हो गए थे। 

राशिद लतीफ – महेंद्र सिंह धोनी ने छोड़े इतने कैच

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने क्रिकेट करियर में विकेट कीपिंग के दम पर बहुत सारे मैचों का रुख बदला है। इसी शानदार विकेट कीपिंग के जरिए बहुत बार भारत को मैचों में जीत प्राप्त हुई है। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करीब 330 वनडे मैचों में 321 कैच पकड़े हैं जिनमें से उन्होंने 123 की स्टंपिंग की है। इसी प्रकार टेस्ट के 166  मैचों में 256 कैच पकड़े हैं जिनमें उन्होंने 38 स्टंपिंग की है और अब बात करें टी-20 मैचों की तो 98 मैचों में महेंद्र सिंह धोनी ने 57 कैच पकड़े जिनमें उन्होंने 34 स्टंपिंग की है।

लाल साड़ी में उर्वशी रौतेला ने ढाया कहर फैंस हुए बेचैन

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर ने यह बयान दिया था कि “महेंद्र सिंह धोनी एक बड़े ही महान विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और उनका एक बहुत ही बड़ा नाम है लेकिन अगर हम उनके क्रिकेट के आंकड़ों की करे तो उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में 21% कैच को छोड़ा है” पाकिस्तानी क्रिकेटर राशिद लतीफ या कोई भी महेंद्र सिंह धोनी के बारे में कुछ भी कह ले लेकिन भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की प्रसिद्धि दुनिया भर में है।

एम एस धोनी धीमा खेले – जिससे मिली हार

महेंद्र सिंह धोनी ने वनडे वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल मैच के बाद कोई भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है इनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच था। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ इस मैच में भारतीय टीम को बहुत ही निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा था।

छह गेंदों पर छह छक्के लगाने वाले भारतीय पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने यह कहा था कि यह हार सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी की खराब बल्लेबाजी करने की वजह से हुई है। टाइम्स नॉव के अनुसार जोगराज सिंह ने बोला था कि – “एक लड़का क्रीज पर उतरकर बड़े शॉट करना शुरू कर देता है और आप दूसरे छोर पर खेल रहे थे जब वह 77 रन पर था तब आप उनको कह रहे थे कि आप ऐसे शॉट्स खेले। उसने पहले अपने आपको को कहा था कि स्पिनरों के खिलाफ कड़ा प्रहार करें मिस्टर महेंद्र सिंह धोनी आपने इतना क्रिकेट खेला है आपको नहीं पता कि कब क्या करना चाहिए और क्या नहीं।”

एक वनडे पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज़

“क्या आपने कभी युवराज सिंह को दूसरे खिलाड़ियों को यह बताते हुए देखा कि इस तरीके से खेलना है आपको इस तरह छक्के मारने हैं आपके पास कितना टाइम है किस चीज की चिंता है आपको। अगर उस समय आप और आउट भी हो गए होते तो कोई भी बात नहीं थी”

रिति स्पोर्ट्स मैनेजमेंट से संबंधित – विवादित टकराव

पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर 2015 में रिति स्पोर्ट्स मैनेजमेंट से संबंधित हितों के मामले में आरोप लगाया गया था। रिति स्पोर्ट्स कंपनी महेंद्र सिंह धोनी रविंद्र जडेजा और सुरेश रैना के हितों का प्रबंधन करती है। यह विवाद इस बात से शुरू हुआ था जब धोनी के पास रीति और कंपनी के 15% शेयर हैं और वह सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा की कमाई से भी हिस्सा ले सकते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी कीर्ति आजाद ने यह भी कहा है कि उनके पास ऐसे दस्तावेज हैं जिनको देखकर बताया जा सकता है कि उसमें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की भी भागीदारी है।

RCB के इन 5 प्लेयरों को शायद ही प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिले

द हिंदू खबर के अनुसार कीर्ति आजाद ने कहा था कि “जाहिर है जो दस्तावेज सामने आए हैं उससे संकेत मिलता है कि जहां तक रीति स्पोर्ट्स के साथ घूमने की भागीदारी का सवाल है तो वह यह हितों का टकराव रहा है”

ऐसे ही Cricket News In Hindi के लिए बने रहे क्रिकेटवाला डॉट इन पर क्रिकेट रील्स और पोस्ट देखने के लिए आप हमारे लिए इंस्टाग्राम पर विजिट कर सकते हैं। अगर आपको कोई प्रश्न पूछना है तो आप हमें टैग करके ट्विटर (@cricketwala22) पर भेज सकते हैं आपको 30 मिनट के अंदर जवाब मिल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *