Asia Cup 2022 Mohammad Amir फिर खेलेंगे पाकिस्तान से ? वायरल हुआ ट्वीट

Asia Cup 2022 में पाकिस्तान के प्रमुख तेज गेंदबाज़ Shaheen Afridi चोट के चलते बाहर हो गए हैं इसके बाद पाकिस्तान के तेज गेंदबाज Mohammad Amir ट्विटर पर ट्रेंड होने लगे इसके बाद Mohammad Amir ने खुद  ट्वीट किया और पूछा कि आखिर मैं ट्रेंड क्यों कर रहा हूं ? आमिर इस बात से हैरान हैं कि आखिर वह ट्विटर पर ट्रेंड क्यों हो रहे हैं। और खास तौर पर तब जब Shaheen Afridi Asia Cup 2022 से चोट के चलते बाहर हो गए हैं। आपको बता दें यह दोनों गेंदबाज बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। और Mohammad Amir ने 2019 Champions Trophy में भारत के ऊपरी बल्लेबाजी क्रम के महत्वपूर्ण विकेट झटके थे। और यही कारनामा Shaheen Afridi ने T20 World Cup में किया था। शायद इसीलिए Asia Cup 2022 में Mohammad Amir को उनके फैंस ट्विटर पर ट्रेंड करवा रहे है। 

आखिर क्यों पाकिस्तानी तेज गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर का वायरल हो रहा वीडियो 

Pakistan Cricket Team

Contents hide
1 Mohammad Amir भी किसी से कम नहीं –
1.1 Asia Cup 2022 Mohammad Amir का ट्वीट देखें :-
1.1.1 Mohammad Amir 2020 में ही क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। लेकिन इसके बाद उन्होंने फिर से एक बार 2021 के जून में खुद को टीम में चयन के लिए उपलब्ध बताया है। यह खास तौर पर जाहिर है कि Mohammad Amir एक बार फिर से क्रिकेट खेलना चाहते हैं मोहम्मद आमिर टि्वटर पर खुद को ट्रेंड करते हुए देख खुद भी एक ट्वीट कर देते हैं। मोहम्मद आमिर लिखते हैं – ” मैं ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा हूं क्यों” इसके बाद Mohammad Amir मजाकिया अंदाज में सोचने वाला इमोजी भी अपने ट्वीट में मेंशन करते हैं हालांकि अभी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से ऐसी कोई खबर नहीं आई है कि Asia Cup 2022 में Mohammad Amir पाकिस्तान की तरफ से खेलेंगे अब देखने वाली बात यह होगी कि Mohammad Amir को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड टीम में शामिल करता है या नहीं।

Mohammad Amir भी किसी से कम नहीं –

टीम इंडिया को इस खिलाड़ी के T20 World Cup 2022 जीतना हो जायेगा मुश्किल 

आपको बता दें कि एक समय Mohammad Amir का भी नाम किसी से कम नहीं चलता था। क्योंकि यह बाएं हाथ का तेज गेंदबाज किसी भी टीम के टॉप आर्डर को ध्वस्त करने की पूरी क्षमता रखता था। दाहिने घुटने में चोट की वजह से Shaheen Afridi 4 से 6 सप्ताह के लिए क्रिकेट से दूर हो गए हैं। Shaheen Afridi के बारे में कयास लगाया जा रहा है कि T20 World Cup 2022 तक वापसी कर लेंगे अगर  इस चोट की बात करें तो श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज  के पहले टेस्ट में लगी थी। 

AB de Villiers IPL 2023 में RCB के साथ जुड़ेंगे खुद विराट कोहली ने बताया 

Shaheen Shah Afridi

क्रिकेट Reels और शॉर्ट्स देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल पर जाएं

Shaheen Afridi के बाहर होते ही पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस Asia Cup 2022 के लिए Mohammad Amir को ट्विटर पर ट्रेंड करना शुरू कर दिया और वही फैंस की तरफ से Mohammad Amir Asia Cup 2022 के लिए Shaheen Afridi के रिप्लेसमेंट के तौर पर एशिया कप 2022 में टीम में रखने की मांग करने लगे। यह शायद ही ऐसा हो पाए लेकिन फैंस तो फैंस होते हैं। अगर Mohammad Amir के ट्विटर पर ट्रेंड करने की वजह देखे तो मुख्य कारण यही है कि फैंस चाहते हैं कि शाहीन अफरीदी के बाहर होने के बाद से Asia Cup 2022 में Mohammad Amir को पाकिस्तान टीम में शामिल किया जाये। 

ये तीन ऐसे बदकिस्मत खिलाडी है जिन्हे रोहित शर्मा चाहकर भी एशिया कप 2022 प्लेइंग 11 में नहीं खिला सकते 

Asia Cup 2022 Mohammad Amir का ट्वीट देखें :-

 

Babar Rizwan Shaheen

Asia Cup 2022 से Shaheen Afridi बाहर होने से है परेशान :-

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि – “मैंने Shaheen Afridi से बात की है और शाहीन इस बात से काफी परेशान है  कि वह Asia Cup 2022 से बाहर हो गए हैं लेकिन Shaheen Afridi एक बहादुर और युवा खिलाड़ी है जो अपने देश की सेवा करने के लिए एक बार फिर से मैदान पर उतरेगा और विपक्षी टीम की  विकेटों की धज्जियां उड़ाएगा” आगे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी बताते हैं – “रॉटरडम में रिहैब होने से काफी फायदा मिला है लेकिन फिर भी शाहीन को अभी ज्यादा वक्त की जरूरत है” उन्होंने यह भी बताया कि “शाहीन अफरीदी अक्टूबर तक पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए वापसी करने की संभावना है और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आने वाले कुछ हफ्तों में खिलाड़ियों की सुरक्षित वापसी करने के लिए खिलाड़ियों के साथ मिलकर एक अच्छा काम  करना चाहेगा”  ऐसी क्रिकेट खबरों के लिए हमारे क्रिकेटवालाडॉटइन वेबसाइट पर बने रहें अगर आपको क्रिकेट से रिलेटेड शार्ट वीडियो देखने का शौक है तो आप हमारे क्रिकेटवालाडॉटइन इंस्टाग्राम पेज पर देख सकते हैं।     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *