IPL 2023 RCB vs LSG निकोलस पूरन ने तोड़ा IPL इतिहास का बड़ा रिकॉर्ड

IPL 2023 RCB vs LSG मैच में निकोलस पूरन ने Lucknow Super Giants के तरफ से खतरनाक तरीके से बल्लेबाजी करते हुए LSG को जीत के नजदीक तक पहुंचाया लेकिन इसके साथ ही साथ एक बड़ा रिकॉर्ड भी IPL इतिहास में बना दिया।

IPL 2023 RCB vs LSG के इस मैच में एक वक्त ऐसा लग रहा था कि LSG, RCB से इस मुकाबले को बुरी तरह से हार जाएगी लेकिन मार्कस स्टोइनिस और निकोलस पूरन के शानदार बल्लेबाजी की बदौलत LSG ने इस मैच को अपने नाम कर लिया। और वही RCB 212 रन बनाने के बाद भी यह मैच हार गई।

आईपीएल 2023 RCBvsLSG के मैच में यह पांच खिलाड़ी मचा सकते हैं तबाही

IPL 2023 RCB vs LSG निकोलस पूरन की खतरनाक बल्लेबाज़ी

IPL 2023 RCB बनाम LSG के इस मैच में Nicholas Pooran ने मात्र 19 गेंदों का सामना करते हुए 62 रन जड़ डाले। जिसमें 4 चौके और 7 छक्के शामिल थे। अगर वही हम Nicholas Pooran के स्ट्राइक रेट की बात करें तो 326.32 का था। यह पारी निकोलस पूरन की तरफ से बेहद ही खतरनाक थी। Nicholas Pooran ने अपनी इस पारी में किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा। उन्होंने लगभग लगभग सभी गेंदबाजों को छक्के लगाए और RCB vs LSG के इस मैच में Lucknow Super Giants को एक बेहतरीन मैच जितवाया।

KKR की चमत्कारी जीत के बाद शाहरुख की बेटी ने रिंकू सिंह को दिया नया नाम

इसके साथ साथ ही इस मैच में Nicholas Pooran से पहले मार्कस स्टोइनिस ने भी मात्र 30 गेंदों में 65 रनों की शानदार पारी खेली थी जिसमें 5 काफी बड़े-बड़े छक्के शामिल थे, और 6 चौके, अगर हम मार्कस स्टोइनिस के स्ट्राइक रेट की बात करें तो IPL 2023 RCB vs LSG के इस मैच में मार्कस स्टोइनिस का स्ट्राइक रेट 216.67 का रहा।

IPL इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज़

अगर हम इस मैच में निकोलस पूरन के रिकॉर्ड की बात करें तो Nicholas Pooran अब ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिनका नाम IPL इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों के लिस्ट में शामिल हो गया है।

  • 14 Balls KL Rahul बनाम दिल्ली कैपिटल 2018
  • 14 Balls पैट कमिंस बनाम मुंबई इंडियंस 2022
  • 15 Balls युसूफ पठान बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद 2014
  • 15 Balls सुनील नारायण बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 2017
  • 15 Balls निकोलस पूरन बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 2023

सहवाग ने इस IPL कप्तान को कहा अगर खेलना नहीं आता तो IPL छोड़ दो

निकोलस पूरन अपने इस खतरनाक बल्लेबाजी की बदौलत IPL इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर शामिल हो गए हैं। पहले नंबर पर हैं KL Rahul उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 2018 में मात्र 14 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया था। दूसरे नंबर पर हैं पैट कमिंस इन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2022 में मात्र 14 दिनों में अर्धशतक जड़ दिया था। वहीं तीसरे नंबर पर हैं यूसुफ पठान इन्होने 2014 में मात्र 15 गेंदों में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जड़ दिया था। चौथे नंबर पर हैं सुनील नारायण इन्होंने 2017 में आरसीबी के खिलाफ मात्र 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया था। वही पांचवें नंबर पर है Nicholas Pooran इन्होंने IPL 2023 RCB vs LSG के मैच में मात्र 15 गेंदों में अर्ध शतक जड़ दिया।

हमारे यूट्यूब चैनल पर जाने के लिए क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *