Asia Cup 2022 तीन ऐसे खिलाड़ी जिन्हें Rohit Sharma चाह कर भी प्लेइंग इलेवन में नहीं ले पाएंगे

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बीसीसीआई ने Asia Cup 2022 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। और इस टीम में कुछ युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है लेकिन  इस एशिया कप 2022 टीम इंडिया की स्क्वाड में तीन ऐसे खिलाड़ी भी है जिन्हें रोहित शर्मा चाह कर भी टीम में शामिल नहीं कर पाएंगे। अब यह तो मैच में ही पता चलेगा कि यह बदकिस्मत खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन पाएंगे या नहीं। तो आइए बात करते हैं कि वह तीन खिलाड़ी कौन है जिन्हें Rohit Sharma चाह कर भी प्लेइंग इलेवन में नहीं शामिल कर पाएंगे। 

क्या विराट कोहली इस खास बल्ले से वापसी कर पायंगे जाने बल्ले की विशेषता 

Indian Cricket Team

Asia Cup 2022 :-

Asia Cup 2022 श्रीलंका में होने वाला था लेकिन श्रीलंका में इकोनॉमिकल क्राइसिस होने की वजह से इसे UAE में शिफ्ट कर दिया गया है।  Asia Cup 2022 की शुरुआत 27 अगस्त से होगा। और भारत का पहला मैच 28 अगस्त को भारत के घोर विरोधी पाकिस्तान से होगा टीम इंडिया को एशिया कप 2022 जीतने का प्रबल दावेदार माने जा रहा है। लेकिन टीम इंडिया में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें शायद पूरे एशिया कप में प्लेइंग इलेवन में शामिल ना किया जाए आइए देखते हैं कि वह ऐसे कौन से तीन खिलाड़ी हैं। 

Deepak Hooda

Deepak Hooda Asia Cup 2022 :-

आखिर क्यों पाकिस्तानी तेज गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर का वायरल हो रहा वीडियो 

Deepak Hooda इस समय शानदार फॉर्म में है और यह अपनी गेंदबाजी बल्लेबाजी दोनों से कमाल दिखाने की क्षमता रखते हैं। अभी हाल ही में IPL 2022 में उन्होंने शानदार प्रदर्शन लखनऊ सुपरजाइंट्स के लिए किया था। लेकिन टीम में Hardik Pandya और Ravindra Jadeja के होने की वजह से शायद ही उन्हें टीम में मौका मिल पाए। Ravindra Jadeja एक्सपीरियंस्ड प्लेयर है जो गेंदबाजी बल्लेबाजी के अलावा अपनी शानदार क्षेत्ररक्षण के लिए भी जाने जाते हैं। और ऐसे में Rohit Sharma Deepak Hooda की जगह Ravindra Jadeja को ही तवज्जो देना चाहेंगे जोकि Ravindra Jadeja थ्री डायमेंशन प्लेयर है। 

Ravi Bishnoi

क्रिकेट Reels और शॉर्ट्स देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल पर जाएं

Ravi Bishnoi Asia Cup 2022 :-

Ravi Bishnoi काफी युवा लेग स्पिनर हैं जो कि अपनी गुगली के लिए जाने जाते हैं रवि बिश्नोई Asia Cup 2022 के स्क्वॉड में तो है लेकिन टीम में यूज़वेंद्र चहल रविंद्र जडेजा और विश्व प्रसिद्ध ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के होने की वजह से शायद ही रवि बिश्नोई को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल पाए। क्योंकि रोहित शर्मा एक युवा गेंदबाज के बजाए एक्सपीरियंस्ड की तरफ जाना चाहेंगे तो शायद इसीलिए रवि बिश्नोई को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पायेगा हालांकि रवि बिश्नोई काफी प्रतिभाशाली गेंदबाज है। 

Avesh Khan

टीम इंडिया को इस खिलाड़ी के T20 World Cup 2022 जीतना हो जायेगा मुश्किल 

Avesh Khan Asia Cup 2022 :-

भारतीय तेज गेंदबाज Avesh Khan Asia Cup 2022 में शायद ही प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाए क्योंकि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टीम में पहले स्विंग किंग भुवनेश्वर कुमार और फिर अर्शदीप सिंह को रखना चाहेंगे। और वही हार्दिक पांड्या को तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर रखना चाहेंगे। इसके बाद भारतीय टीम के पास तीन दिग्गज स्पिनर बॉलर भी हैं जो बॉलिंग के साथ-साथ बैटिंग भी कर लेते हैं। तो शायद इसीलिए आवेश खान एशिया कप 2022 में प्लेइंग इलेवन में जगह ना बना पाए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *