IPL इतिहास में सिर्फ दूसरी बार बना यह रिकॉर्ड – इस सीजन में CSK ने बनाया 

वर्तमान में चल रहे IPL के 16वे सीजन यानी कि IPL 2023 में कई इंपैक्ट खिलाड़ियों ने और मेन खिलाडियों ने बहुत बड़े-बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। वहीं पर IPL 2023 के 67वें मुकाबले में IPL इतिहास का एक ऐसा रिकॉर्ड बन गया जो कि पहले सिर्फ एक बार बना है।

आज की इस चर्चा में हम बात कर रहे हैं आईपीएल इतिहास के एक सीजन में 1000 से ज्यादा छक्के लगाने की। आईपीएल में 1014 छक्के लगाने का रिकॉर्ड पूरे आईपीएल इतिहास में अभी तक सिर्फ दो बार ही हुआ है। एक सीजन में 1000 से ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड आईपीएल के 2022 वाले सीजन में हुआ था जिसमें कुल 1065 छक्के लगे थे वहीं पर IPL 2023 में 1000 से ज्यादा छक्के अभी लग चुके हैं। और अभी भी इस लीग के करीब पांच से छह मुकाबले बाकी हैं तो गौर फरमाए तो इस साल IPL 2022 का भी रिकॉर्ड टूट सकता है।

धोनी पर मरती है दीपक चाहर की बहन, फीलिंग्स का खुलासा कर बटोरी सुर्खियाँ

2023 के सीजन की बात की जाए तो इसमें व्यक्तिगत रूप से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले प्लेयर RCB के कप्तान फाफ डु प्लेसिस हैं उन्होंने अभी तक 36 छक्कों का आंकड़ा पार कर लिया है और इस आईपीएल के सबसे लंबे छक्के का रिकॉर्ड भी इसी खिलाड़ी के पास है जिन्होंने 115 मीटर लंबा छक्का भी लगाया हुआ है।

IPL 2023 में इस खिलाड़ी ने लगाया 1000 वाँ छक्का

अब सवाल यह उठता है कि आई पी एल 2023 का 1000वा छक्का लगाने वाला वह कौन सा खिलाड़ी है और वह किस टीम से खेल रहा है तो इसका जवाब देते हुए IPL 2023 का 1000 वां छक्का IPL 2023 के 67वे मैच की पहली पारी में दूसरे ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी डेवोन कॉनवे ने लगाया है और उनके विरुद्ध दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी ललित यादव गेंदबाजी कर रहे थे।

IPL 2023 में इन पांच बड़े खिलाड़ियों का बल्ला बिलकुल रहा है शांत

आईपीएल 2023 का 67 वां मैच जोकि दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा था इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बहुत बड़े अंतर से जीत हासिल कर ली है और उसी के साथ अंक तालिका में दूसरे नंबर की पोजीशन के साथ क्वालीफाई हो गए हैं और उनका रन रेट भी बहुत अच्छा हो गया है।

हमारे यूट्यूब चैनल पर जाने के लिए क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *